राजस्थान में इन्फ्लुएंसर की सड़क हादसे में हुई मौत, बनाता था बाइक स्टंट की रील
टोंक (राजस्थान) निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भागचंद बैरागी नामक 22-वर्षीय शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर-कोटा नैशनल हाईवे पर बैरागी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में टक्कर मारने वाले वाहन को सीज़ किया है।