राजस्थान में इवेंट मैनेजर ने फिलीपींस की महिला टूरिस्ट का किया रेप
बीकानेर (राजस्थान) में एक फिलीपींस की महिला टूरिस्ट के साथ एक इवेंट मैनेजर द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता वर्क वीज़ा पर 2-दिन पहले भारत आई थी। महिला का आरोप है कि इवेंट मैनेजर ने डिनर के बहाने बुलाकर होटल में उसके साथ ज़बरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।