राजस्थान में इस साल 70,000 सरकारी पदों पर होंगी भर्तियां
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों व सेवानिवृत्ति के चलते रिक्त हुए पदों की कलेण्डर बनाकर भर्तियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस साल विभिन्न राजकीय सेवाओं के 70,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 16,641 पदों पर नियुक्ति की है।