राजस्थान में उद्घाटन से पहले ही बारिश में बह गई नवनिर्मित सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
झुंझुनूं (राजस्थान) में एक नवनिर्मित सड़क उद्घाटन से पहले ही बारिश के कारण बह गई और 30-35 फीट का गहरा गड्ढा हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। स्टेट हाईवे का निर्माण 6 महीने पहले ही हुआ था और अब इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर आस-पास के गांव का संपर्क टूट गया।