राजस्थान में एकसाथ रहते हैं 6 पीढ़ियों के 185 सदस्य, ₹12 लाख/माह आता है राशन बिल
अजमेर के बागड़ी माली परिवार में 6 पीढ़ियों के करीब 185 सदस्य एकसाथ रहते हैं जिनमें 65-पुरुष, 60-महिलाएं और 60-बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके राशन पर ₹12 लाख/माह खर्च होता है और रोज़ाना 50-किलो आटे से रोटियां और 15-किलो सब्ज़ियां बनती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इनके पास खेती की 700 बीघा ज़मीन, 12 कार, 80 टू-व्हिलर और 11 ट्रैक्टर हैं।