राजस्थान में ऐम्बुलेंस से डंपर टकराने पर चालक समेत 4 लोगों की हुई मौत, मरीज़ की बची जान

पाली-जोधपुर हाईवे (राजस्थान) पर मंगलवार रात एक डंपर ने ऐम्बुलेंस को टक्कर मार दी जिससे चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई जबकि मरीज़ बच गया। मरीज़ को अहमदाबाद से जोधपुर लाया जा रहा था तभी रास्ते में मवेशी के टकराने से ऐम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हुई। दूसरे ऐम्बुलेंस में मरीज़ को शिफ्ट करते वक्त डंपर क्षतिग्रस्त ऐम्बुलेंस से टकरा गई।

Load More