राजस्थान में कांग्रेस के 2 मौजूदा विधायकों को 11 साल पुराने मामले में हुई 1-1 साल की जेल
जयपुर (राजस्थान) की ज़िला अदालत ने 11 साल पुराने एक मामले में लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर और शाहपुरा से विधायक मनीष यादव समेत 9 लोगों को 1-1 साल की सज़ा सुनाई है। सभी ने 2014 में राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान जाम लगा दिया था। हालांकि, कोर्ट ने सभी दोषियों को ज़मानत दे दी है।