राजस्थान में कांग्रेस विधायक ज़ुबेर खान का 61 वर्ष की आयु में हुआ निधन
अलवर (राजस्थान) ज़िले के रामगढ़ से कांग्रेस के विधायक 61 वर्षीय ज़ुबेर खान का शनिवार सुबह निधन हो गया। ज़ुबेर खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे व उनकी पत्नी साफिया खान ने फेसबुक पर निधन की जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज़ुबेर खान के निधन पर शोक जताया है।