राजस्थान में कृत्रिम गर्भाधान से हुआ दुर्लभ गोडावण के चूजे का जन्म, भारत में 'पहला मामला'
राजस्थान के जैसलमेर में कृत्रिम गर्भाधान (आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन) से विलुप्त हो रहे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) के चूजे का जन्म कराया गया है। डीएफओ आशीष व्यास ने बताया कि भारत में यह इस तरह का पहला मामला है। बकौल अधिकारी, भारत में जंगली गोडावण की संख्या 150 से कम है जिनमें 90% राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाते हैं।