राजस्थान में किन विधानसभा सीटों पर होना है उप-चुनाव?
चुनाव आयोग ने राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। प्रदेश की झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होना है। राज्य की इन सीटों पर उप-चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।