राजस्थान में कारोबारी के बेटे ने घर से चुराए ₹75 लाख, पुलिस को दी लूट की सूचना
जयपुर (राजस्थान) में एक कारोबारी के घर से ₹75 लाख लूटे जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी के 17 वर्षीय बेटे ने अपने ममेरे भाई संग मिलकर घटना की साज़िश रची थी। बकौल पुलिस, दोनों लड़कों को ऑनलाइन जुआ खेलने की लत थी इसलिए उन्होंने खुद रुपए चुराकर लूट की सूचना दी।