राजस्थान में कार में डीज़ल भरवाने आए युवकों ने ₹500 के विवाद में पेट्रोल पंप में लगाई आग
अजमेर (राजस्थान) में ₹500 के विवाद में कुछ युवकों ने एक पेट्रोल पंप में आग दी है। पंप के मालिक के अनुसार, कार में डीज़ल भरवाने के बाद युवकों ने ₹500 का ऑनलाइन भुगतान किया लेकिन पैसे नहीं मिलने की बात कहने पर उन्होंने झगड़ा किया और चले गए। बकौल मालिक, युवकों ने वापस आकर पंप में आग लगा दी।