राजस्थान में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, लाया गया अस्पताल
उदयपुर (राजस्थान) के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी रियाज़ की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे भारी सुरक्षा के बीच अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। बकौल पुलिस, रियाज़ के पेट व आंखों में तकलीफ है व उसके कुछ टेस्ट कराए गए हैं। 2022 में रियाज़ व उसके साथी ने कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या की थी।