राजस्थान में कबाड़ की कारों से ₹600 करोड़ का घोटाला! लाखों में बेचे कुछ हज़ार के नंबर प्लेट
राजस्थान परिवहन विभाग में ₹600-करोड़ का घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि कुछ अधिकारियों ने कबाड़/निष्क्रिय पड़े वाहनों के पुराने ‘विंटेज’ रजिस्ट्रेशन नंबर दोबारा सक्रिय कर नई लग्ज़री कारों को आवंटित कर दिए। बकौल रिपोर्ट, इन नंबरों को बिना आधिकारिक नीलामी के ₹4-5 लाख तक में बेचा गया जबकि पहले ये ₹21,000 तक में जारी होते थे।