राजस्थान में कर्ज़ से परेशान एक ही परिवार के 4 लोगों ने ज़हर खाकर काटी नसें, 3 की मौत
बीकानेर (राजस्थान) में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने कथित रूप से ज़हर खाने के बाद हाथ की नसें काट लीं जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और एक का इलाज जारी है। घटनास्थल से मिले नोट में परिवार के मुखिया की पत्नी की बीमारी के चलते लाखों रुपए का कर्ज़ और उससे परेशान होने का ज़िक्र है।