राजस्थान में कल कहां-कहां हो सकती है बारिश और भारी बारिश?

मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में गुरुवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। कई ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Load More