राजस्थान में कल कहां-कहां हो सकती है बारिश और भारी बारिश?
मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक और नागौर में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। कई ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।