राजस्थान में कल कहां हो सकती है भारी से अत्यधिक भारी बारिश?
मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा व जयपुर में अत्यधिक भारी बारिश होने जबकि बारां, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।