राजस्थान में खेलते-खेलते कार में बंद हो गई 2 सगी बहनें, दम घुटने से हो गई मौत
अलवर (राजस्थान) में खेलते-खेलते 8 व 5-वर्षीय सगी बहनें कार में बैठ गईं और अंदर बंद हो गई। खोजबीन के दौरान बच्चियां सर्विस सेंटर में खड़ी कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिलीं और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज़ सामने आया जिसमें दोनों कार के अंदर जाती दिख रही हैं।