राजस्थान में खौलते हुए दूध के भगोने में गिरी 10 माह की बच्ची, हुई मौत
भरतपुर (राजस्थान) में एक 10 महीने की बच्ची खौलते हुए दूध के भगोने में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई है। बच्ची की मां ने दूध उबालने के बाद उसे ठंडा करने के लिए कमरे में रखा था और तभी बच्ची खेलते समय बेड से अचानक भगोने में गिर गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची 80% झुलस गई थी।