राजस्थान में गलत दिशा से आ रहे ट्रक को रोकने पर चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला
कोटपूतली (राजस्थान) में ट्रक चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर रॉड से हमला कर दिया जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक गलत दिशा से आ रहा था जिसे रोकने पर चालक ने पुलिसकर्मी पर हमला किया। 'न्यूज़-18' के मुताबिक, आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।