राजस्थान में घर में घुसकर नवविवाहित महिला का अपहरण कर ले गए बदमाश, वीडियो आया सामने
झुंझुनू (राजस्थान) में कार में आए बदमाश एक घर में घुसकर नवविवाहित महिला का अपहरण कर ले गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों की आंखों में मिर्च झोंक दी थी। महिला ने प्रेम विवाह किया था व उसके परिजन पर ही अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है।