राजस्थान में चंबल नदी में मिला युवक का शव, पास दिखा मगरमच्छ
कोटा (राजस्थान) के नयापुरा क्षेत्र में रविवार को चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मगरमच्छ दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। मृतक के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। हाथ पर बने टैटू और हुलिए से पहचान की कोशिश जारी है।