राजस्थान में चलती कार पर गिरा नीम का पेड़, स्कूल के प्रिंसिपल की दबकर हुई मौत
जयपुर (राजस्थान) में भारी बारिश के बीच बुधवार को नीम का एक पुराना पेड़ चलती हुई बोलेरो पर गिर गया जिससे दबकर कार सवार सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई। क्रेन की मदद से कार की धंसी छत को उठाकर शव को करीब 45 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका। उनके स्कूल जाने के दौरान हादसा हुआ था।