राजस्थान में ज़ोरदार टक्कर में ट्रक में घुसी कार, 3 युवकों की मौके पर हुई मौत
अलवर (राजस्थान) में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की ज़ोरदार टक्कर में कार सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक में घुस गई थी और युवकों के शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक दिल्ली से अपनी दुकान के लिए सामान लेकर लौट रहे थे।