राजस्थान में जूस में मिले मांस के टुकड़े को दुकानदार ने बताया किशमिश, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को एक जूस की दुकान पर एक युवक के मैंगो शेक में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद विवाद बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, युवक के शिकायत करने पर दुकानदार ने इसे किशमिश बताया। दुकानदार से बहस के बाद आक्रोशित भीड़ ने दुकानदार की पिटाई कर दी व उसे पुलिस के हवाले कर दिया।