राजस्थान में ज़हरीले पदार्थ के सेवन से महिला की हुई मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
चूरू (राजस्थान) में 26 वर्षीय महिला की मंगलवार को ज़हरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ गई जिसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।