राजस्थान में टायर फटने से नाले में गिरी कार, 5 की मौत व एक घायल

सिरोही (राजस्थान) में ब्यावर-पिंडवाड़ा नैशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक कार नाले में गिर गई जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि टायर फटने से कार डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, कार गुजरात से जोधपुर जा रही थी।

Load More