राजस्थान में ट्रेन में खून से लथपथ मिली 11 वर्षीय रेप पीड़िता, मुंह-होंठ पर मिले घाव के निशान
अजमेर (राजस्थान) रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में मंगलवार को एक 11-वर्षीय लड़की खून से लथपथ मिली जिसकी मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की के मुंह-होंठ व प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। बकौल परिजन, अजमेर दरगाह से लौटते समय सोमवार रात को बच्ची प्लैटफॉर्म से लापता हो गई थी।