राजस्थान में ट्रक से टकराकर दीवार में घुसी सवारियों से भरी बस, ट्रक चालक की हुई मौत; 5 घायल

जोधपुर (राजस्थान) में मंगलवार को ट्रक से टकराकर सवारियों से भरी एक निजी बस दीवार में जा घुसी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस चालक समेत 5 सवारियां घायल हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी व दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

Load More