राजस्थान में डिप्टी सीएम बैरवा के विधानसभा क्षेत्र में 13 सरपंचों ने दिया इस्तीफा
राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के विधानसभा क्षेत्र दूदू की फागी पंचायत समिति में 13 सरपंचों ने एकसाथ इस्तीफा दे दिया है। इन सरपंचों ने अधिकारियों पर काम ना करने का आरोप लगाया है। वहीं, राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर कहा, "सरपंचों की कोई सुनवाई नहीं हो रही क्योंकि अफसरशाही के आगे पर्ची सरकार बेबस है।"