राजस्थान में डमी अभ्यर्थी बनकर चचेरे भाई की जगह प्री डीएलएड की परीक्षा दे रहा था शख्स
धौलपुर (राजस्थान) में डमी अभ्यर्थी बनकर अपने चचेरे भाई की जगह प्री डीएलएड की परीक्षा दे रहे एक शख्स को पकड़ा गया है। सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि आरोपी को परीक्षा केंद्र के स्टाफ ने आधार कार्ड से मिलान करने के बाद पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।