राजस्थान में तेज़ रफ्तार ट्रक के कुचलने से 60 से अधिक भेड़ों व चरवाहे की हुई मौत
जैसलमेर (राजस्थान) में शुक्रवार की रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने 60 से अधिक भेड़ों और एक चरवाहे को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन मुआवज़े व ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मॉर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं।