राजस्थान में दिखे दुर्लभ प्रजाति के 2000 चील, वैज्ञानिक बोले- यह बुरी खबर है
राजस्थान में दुर्लभ प्रजाति के 2000 स्टेपी चीलों का एक साथ दिखना वैज्ञानिकों के मुताबिक चिंता की खबर है। ये आमतौर पर कज़ाकिस्तान और दक्षिणी रूस में प्रजनन करते हैं और सर्दियों में गर्म क्षेत्र में प्रवास करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इनका एक जगह इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होना उनके प्राकृतिक आवास के सिमटने का संकेत है।