राजस्थान में दादी संग हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, भीड़ देख बुलानी पड़ी पुलिस
अजमेर (राजस्थान) के मेवदाकलां गांव निवासी एक शख्स अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी दादी के साथ हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने बाजटा गांव पहुंचा। बाजटा गांव पहुंचते ही हेलीपैड पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूल्हा 20 मिनट में अपने ससुराल पहुंचा था।