राजस्थान में धार्मिक पदयात्रा पर जा रहे 3 लोगों की ट्रेन से कटकर हुई मौत

राजस्थान के करौली में धार्मिक पदयात्रा पर जा रहे 3 लोगों की गुरुवार रात निमोदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग गंगापुर से रणथंभौर स्थित एक मंदिर तक पदयात्रा पर जा रहे थे और बारिश में जगह-जगह जलभराव होने के कारण तीनों रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे।

Load More