राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ फर्ज़ीवाड़ा, फर्ज़ी खातों में भेजे गए ₹7 करोड़

राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्ज़ीवाड़ा सामने आया है। पाली ज़िले की रानी, मारवाड़ जंक्शन और देसूरी तहसीलों में भौतिक सत्यापन के दौरान 29,000 से अधिक फर्ज़ी खाते मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इन तहसीलों से करीब ₹7 करोड़ की राशि पश्चिम बंगाल और बिहार के खातों में ट्रांसफर की गई जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

Load More