राजस्थान में पाकिस्तान से आई नाबालिग लड़की का हुआ गैंगरेप
जैसलमेर (राजस्थान) में पाकिस्तान से विस्थापित एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप हुआ है जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुरबान और शबीर नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजन के मुताबिक, मुख्य आरोपी तीसरा बदमाश है और उसकी गिरफ्तारी ना होने तक धरना जारी रहेगा।