राजस्थान में पिकनिक पर जा रहे 65 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 3 की हुई मौत व कई घायल
राजसमंद (राजस्थान) में रविवार को एक स्कूल बस पलट गई जिसमें 3 छात्रों की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। बस में 65 बच्चे सवार थे और हादसे का कारण बस का ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है। स्कूली बस पिकनिक पर चारभुजा (राजसमंद) से देसूरी (पाली) जा रही थी।