राजस्थान में पिटाई के बाद युवक पर चढ़ाई गई कार, अशोक गहलोत ने की कार्रवाई की मांग
जोधपुर (राजस्थान) में एक युवक की 4-5 लोगों ने पिटाई करने के बाद उस पर कार चढ़ा दी जिसका वीडियो X पर शेयर कर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया, "जोधपुर एम्स में घायल युवक का इलाज जारी है...आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।"