राजस्थान में पेट्रोल भरवाते समय बुलेट में लगी आग, वीडियो आया सामने
जालौर (राजस्थान) में एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय बुलेट बाइक में आग लग गई जिसके बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, एक पंप कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से आग को बुझा दिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 30 अगस्त की बताई जा रही इस घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।