राजस्थान में पानी की टंकी में मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के शव
बाड़मेर (राजस्थान) में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मंगलवार को पानी की टंकी में मिले। मृतकों में शिवलाल नामक 35 वर्षीय शख्स, उसकी 32 वर्षीय पत्नी और दो नाबालिग बेटे शामिल हैं। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का बताया जा रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।