राजस्थान में पानी में करंट फैलने के बाद शख्स की हुई मौत, सड़क पर बहता दिखा शव
राजस्थान के झुंझुनू में शुक्रवार दोपहर को एक बिजली के खंभे से बारिश के पानी में करंट फैलने के बाद 5 लोग उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनमें से एक शख्स की मौत हो गई जिसका शव सड़क पर पानी में बहता हुआ नज़र आया। वहीं, पानी में बहे अन्य लोगों को समय रहते बचा लिया गया।