राजस्थान में पोर्टल पर कुत्तों की फोटो लगाकर लगाई गई 9 मनरेगा मज़दूरों की हाज़िरी, जांच शुरू
पाली (राजस्थान) में मनरेगा के पोर्टल पर कुत्तों की फोटो अपलोड कर 9 मनरेगा मज़दूरों की हाज़िरी लगाकर फर्ज़ीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण की शिकायत के बाद इसका खुलासा हुआ है। मनरेगा के एक्सईएन हरिसिंह राजपुरोहित के अनुसार, मामले में एक मेट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है और जांच की जा रही है।