राजस्थान में पुलिस ने 137 किलोग्राम डोडा चुरा किया बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान के कवाई में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।