राजस्थान में पुलिस से बचने के लिए महिला के कपड़े पहनकर घूम रहा गैंगस्टर हुआ गिरफ्तार
भरतपुर (राजस्थान) में पुलिस से बचने के लिए महिला के कपड़े पहनकर घूम रहे रोहित हथैनी नामक 19 वर्षीय गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रोहित के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं और वह भरतपुर में गैंगवार की योजना बनाने के एक मामले का मुख्य आरोपी भी है।