राजस्थान में पुलिस सेवा में OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में मिलने वाली 5 साल की छूट खत्म
राजस्थान में पुलिस सेवा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी वर्ग) के अभ्यर्थियों को उम्र में मिलने वाली अधिकतम 5 साल की छूट को खत्म कर दिया गया है। इसे लेकर प्रदेश के कार्मिक विभाग ने 18 जुलाई को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, उम्र में छूट के नियम को 16 अप्रैल 2021 से निरस्त माना जाएगा।