राजस्थान में पुलिसकर्मी ने कांवड़ियों को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर हुआ निलंबित
राजस्थान के जयपुर में खेमचंद नामक पुलिसकर्मी ने रविवार रात कांवड़ियों की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, डीजे पर तेज़ आवाज़ में संगीत बजाने को लेकर कांवड़ियों की पुलिसकर्मी से बहस हो गई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।