राजस्थान में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक
राजस्थान सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है व नर्सिंगकर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच यह फैसला लिया है।