राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा में मेहंदी लगाकर आने पर देना होगा एफिडेविट

राजस्थान में 17 अगस्त को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा में मेहंदी लगाकर आने वाले अभ्यर्थियों को एफिडेविट देना होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि मेहंदी लगाने से बायोमेट्रिक अटेंडेंस में दिक्कत होती है। राज ने मेहंदी ना लगाने की हिदायत देते हुए कहा, "इम्तिहान व्रत जैसा ही है...संयम बरतें...मेहनत की मेहंदी ज़िंदगीभर रचेगी।"

Load More